पिलावनी चुनाव, सरपंच पद पर किशोर सिंह विजयी

पाली। रानी पंचायत समिति के पिलोवनी ग्राम पंचायत का चुनाव नतीजा घोषित हुआ जिसमें पिलावनी पंचायत के सरपंच पद पर किशोर सिंह राजपुरोहित ने 1529 वोट से जीत हासिल की है।

  • पिलावनी पंचायत में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न
  • सरपंच पद पर किशोकर सिंह को मिले 2485 वोट
  • उपसरपंच पद पर विमला दहिया निर्विरोध जीतीं
  • वार्ड दो से मानाराम मेघवाल पंच पद पर जीते

बता दें कि निवर्तमान उप प्रधान किशोरसिंह राजपुरोहित को 2485 वोट मिले जबकि पूर्व सरपंच थानाराम चैधरी को कुल 956, जोरसिंह राजपुरोहित को 62 और नोटा को 62 वोट दर्ज किए गए।

पिलावनी उपसरपंच पद पर विमला दहिया ने निर्विरोध जीत हासिल की है तो वहीं वार्ड दो के लिए मानाराम मेघवाल पंच पद पर जीते हैं जबकि वार्ड 5 से जेठू सिंह कुमावत ने पंच पद पर जीत हासिल की।

हालांकि पाली जिला के रानी पंचायत समिति के अंतर्गत पिलावनी ग्राम पंचायत में चुनाव नतीजे घोषित हुए जिसमें सरपंच प्रत्याशी किशोरसिंह राजपुरोहित 1529 वोट से विजयी घोषित किए गए।

You May Also Like

More From Author