सागर जिले में बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगी, पुलिस को मिला बच्चे का शव

Kidnap Murder Sagar

सागर। जिले में एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरअसल सागर जिले के सानौधा का यह मामला है जहां ग्राम खडेराभान निवासी सुरेश लोधी के 13 वर्षीय बेटे अनिकेत के अपहरण बाद 30 लाख रूपयों की फिरौती की मांग की गई थी। वहीं जब परिजनों ने इस मामले की सूचना सानौधा पुलिस को दी तो तत्काल थाना प्रभारी सीएस परिहार सहित पुलिस ने तलाश शुरू करते हुए कई जगहों पर दबिश दी, जिस दौरान बच्चे का शव बरामद हुआ।

सागर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्द्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा गया। हालांकि जल्द ही इस केस में आरोपी की गिरफ्तार कर खुलासा करने की बात कही गई।