मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी कलां में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। नेशनल हाइवे 44 की परी होटल की ये घटना है जहां आदतन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मृतक भूपेन्द्र अपने साथी राकेश और अतुल के साथ खाना खाने होटल गया था जिस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने विवाद करने के बाद उनपर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सागर में 6 बदमाशों ने युवक पर बोला हमला, चाकू मारकर की हत्या

