देवरी के बीना में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव सम्पन्न

Panchkalyanak Mahotsav

देवरी। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से ससंघ सानिध्य में अतिशयक्षेत्र बीना  में दूसरी बार पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। बता दें कि सात फेरियों के साथ पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का समापन हुआ और प्रभु का मोक्ष की ओर गमन हुआ। इस पूरे आयोजन में 100 प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित किया गया जिन्हे जबलपुर, हर्रई, केवलारी, महराजपुर, केसली, बंगलोर, देवरी के विभिन्ना जैन मंदिरों में स्थापित किया जाएगा।

बीना में 4 से 10 मार्च तक हुए पंचकल्याणक महोत्सव में रविवार को गजरथ फेरीके साथ  पंचकल्याणक का समापन हो गया। बीना कमेटी के अध्यक्ष अलकेश जैन कोयला वाले ने बताया कि सात दिवसीय इस कार्यक्रम में पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया हुई जो गर्भ कल्याणक से शुरू होकर और मोक्ष कल्याणक के रूप तक हुई।