MLA Ramlal Malviya

उन्हेल में कांग्रेस विधायक रामलाल मालवीय ने ली समीक्षा बैठक

उन्हेल । उज्जैन जिले के घट्टिया से कांग्रेस विधायक रामलाल मालवीय ने उन्हेल नगर परिषद सभागार में समीक्षा बैठक ली जिसमें विधायक द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की गई। बताया गया कि जय किसान ऋण माफी, किसान राहत राशि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सड़क और विद्युत उपलब्धता को लेकर जानकारी ली गई, वहीं समीक्षा में संतोषजनक स्थिति पाए जाने की बताई की गई।

वहीं उन्हेल क्षेत्र की जनता को नर्मदा शिप्रा लिंक परियोजना के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के सवाल पर विधायक बोले कि अभी तक सिर्फ नागदा तहसील को इस परियोजना का लाभ मिला है लेकिन आने वाले समय में उन्हेल की जनता को भी इसका लाभ दिलाया जाएगा।

Back To Top