Navodaya School Shamshabad

जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में मनाया गया गणतंत्र दिवस

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिस दौरान झंडा वंदन कर सभी ने राष्ट्रागान गाया। बता दें कि एनसीसी कैडेट्स ने इस अवसर पर नगर में रैली निकाली जिस दौरान बच्चों ने गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए। वहीं इस अवसर पर स्कूल द्वारा सुमुख धाकड़, अपूर्व विश्वकर्मा, चित्रांश, दीपेश, शिवांक, सुनील, उत्कर्ष, अंश, सूर्यभान, रोहित, देवांश, विधि रिछारिया, पलक, साक्षी, सलोनी, मनसा, अंजलि, भावना, लक्षिता को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।

Back To Top