विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Vidisha Chamber of commerce

विदिशा। विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा कैट के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन में शामिल होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज विदिशा अध्यक्ष रवि तलरेजा ने बताया कि बालाबिहार स्थित श्री कृष्णा ट्रेडर्स के बाहर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जिस दौरान मौजूद व्यापारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए राष्ट्रगान गाया।