साधु संतों को कुटिया में रहना चाहिए, अतिक्रमण पर बोले कम्प्यूटर बाबा

Computer Baba anuppur

अनूपपुर। कम्प्यूटर बाबा ने बाबाओ को कुटिया में रहने की सलाह दी है। वहीं कम्प्यूटर बाबा ने अमरकंटक के आश्रमो के निर्माण के संबंध में सीएम कमलनाथ से बात करने की बात कही। बता दें कि कम्प्यूटर बाबा ने अनूपपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होकर यह बयान दिया।

महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा, राष्ट्रीय संत ने बताया कि साधु संतों को पक्के निर्माण नहीं बल्कि कुटिया बनाना चाहिए, वहीं जहां पक्के निर्माण हुए है उन पर कार्रवाई के संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात करने का आश्वासन दिया गया। कम्प्यूटर बाबा बोले कि अमरकंट की जनता पक्का निर्माण नहीं चाहती, हालांकि निर्माण के लिए सीएम से बात करने का बात कम्प्यूटर बाबा ने कही।