सागर में स्व धनप्रसाद के परिवार को न्याय दिलाने उतरे भाजपाई

dalit dhanprasad murder case sagar

सागर। सागर में दलित समुदाय के धनप्रसाद अहिरवार को जिंदा जलाकर हत्या करने तथा अपराधियों पर कार्यवाही न होने के कारण भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सागर में आंदोलन किया जहां भाजपा ने प्रदेश सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए मृतक पर हुए अत्याचार, बर्बरता के संबंध में आवाज उठाई। इस दौरान स्व. धनप्रसाद अहिरवार की पत्नी पूजा अहिरवार ने मध्यप्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी।

शिवराज सिंह ने भरी हुंकार, सीएम कमलनाथ को चेताया। इस आंदोलन के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप लारिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।