जैसीनगर के लिए मंत्री गोविंद सिंह ने खोला सौगातों का पिटारा

minister govind singh rajput

मध्यप्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लिए सौगातों का पिटारा खोला है. सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में मंत्री ने खेल स्टेडियम, जनपद भवन एवं जैसीनगर से गेहुंरास के लिए सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया. मंत्री ने जनता को आश्वसत किया कि आने वाले 6 से 7 महीनों में जैसीनगर के हर घर मे टोंटी से पानी जाने लगेगा.