सीएम कमलनाथ ने अमरकंटक नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ किया

Amarkantak Narmada Mahotsav

अनूपपुर। जिले के अमरकंटक पहुंचे मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ किया। बता दें कि अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 के शुभारंभ मौके पर मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने संबोधन के दौरान कहा है कि दिल जोड़ने की संस्कृति को समृद्ध बनाने के साथ ही नई सोच और व्यवस्था में परिवर्तन कर हम मध्यप्रदेश को एक नई पहचान देंगे। सीएम बोले कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश की तुलना पिछड़े नहीं, देश के अग्रणी राज्यों के साथ होगी।