सिवनी में प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Seoni Murder case

सिवनी। जिले में एक प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने माहाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक सिवनी कोतवाली थाना पुलिस ने विगत 8 जनवरी को स्वाति परते की शिकायत पर तौफीक नामक आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था जिसकी तलाश के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।