पत्रकार के खिलाफ गैर जमानती अपराध दर्ज, पत्रकारों ने जताया अक्रोश

Fir Against Journalist

अनुपपुर। जिले के कोतमा के एक पत्रकार पर गैर जमानती अपराध दर्ज किया गया है जिसको लेकर स्थानीय पत्रकारों ने अक्रोश जताते हुए कोतमा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पत्रकार ने बताया कि भालूमाड़ा थाना प्रभारी द्वारा रंजिश रखते हुये बिना विवेचना कराए ही हिमांशू पांसी नामक पत्रकार के खिलाफ दुर्भावनापूर्वक झूठा मामला दर्ज किया गया है।