Umaria swachhta abhiyan

उमरिया के पाली में कई जगह लगा कचरे का ढेर, कलेक्टर बोले कराएंगे जांच

उमरिया। जिले के पाली नगर पालिका क्षेत्र में नगर में जगह जगह कचरे का अम्बार लगा हुआ देखा जा सकता है। बता दें कि पाली शहर में लगभग सभी वार्डो में साफ सफाई नाम मात्र की हो रही है, जिसके कारण लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए यहाँ प्रचार प्रसार का जिम्मा ज्वाला संस्थान को दे रखा है लेकिन संस्था के सदस्य ना तो वार्डो का भ्रमण करते न ही लोगो को जनजागरूक करने के लिए कदम उठाते है, और शायद यह वजह है कि पाली के अधिकतर वार्डो में स्वच्छता अभियान दम तोड़ते नजर आ रहा है।

 

Back To Top