दसई में अतिक्रमण का मामला, अधिकारी बोले अभी नहीं होगी कार्रवाई

dasai little flower school

धार। कमलनाथ सरकार की अतिक्रमण मुहिम को लेकर भूमाफिया मे दहशत का माहौल है धार बदनावर ,राजगढ सहित कई अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया गया जिसके बाद अब दसई के लिटिल फ्लाॅवर स्कूल के खिलाफ ग्रामीणों ने आवाज उठाते हुए स्कूल संचालक पर सरकारी जमीन हथियाने का आरोप लगाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

इस मामले में राजस्व विभाग अधिकारी, सुरेश बामनिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में कुछ गड़बड़ी पाई गई है जिसके बाद अब सही तरीके से सीमांकन किया जाएगा। जबकि कार्रवाई के जवाब में अधिकारी ने बताया कि शासकीय कार्य में व्यस्तता तथा फसलें खड़ी होने के कारण अभी तत्काल कार्रवाई नहीं की जा सकेगी।