छतरपुर SDM अनिल सपकाले के कार्यालय में हुई फायरिंग और तोड़फोड़

Attack on SDM

छतरपुर। एसडीएम अनिल सपकाले पर जानलेवा हमले हुआ है। बता दें कि यह वारदात सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है जब छतरपुर तहसील परिसर के कार्यालय में बैठे एसडीएम अनिल सपकाले पर नकाबपोश लोगों ने आकर फायरिंग कर दी और फिर वाहन सहित कार्यालय में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। वहीं इस वारदात की जानकारी लगते ही मौके पर सीएसपी उमेश शुक्ला, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सरिता वर्मन मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।