Vidisha Sarafa Association

विदिशा सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

विदिशा। सराफा एसोसिएशन (Vidisha Sarafa Association) के नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा कैट एवं श्री स्वर्ण आभूषण निर्माण समिति सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सराफा एसोसिएशन कार्यकारिणी अध्यक्ष मदन मोहन अग्रवाल, महामंत्री के जी जोहरी, कोषाध्यक्ष कमलेश सोनी, सह सचिव लोकेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य राजेश सराफ, अनुराग गोयल, राजेश सोनी, खुवाल संजीव भंडारी तथा अंशुल लश्करी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Back To Top