पाली जिले के ग्राम बाता सरपंच कालूराम चौधरी ने पदभार संभाला

Kaluram Chaudhary

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन अंतर्गत ग्राम बाता से नवनिर्वाचित सरपंच कालूराम सीरवी ने अपना पदभार ग्रहण किया जहां इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने सरपंच को फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सरपंच कालूराम सीरवी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजन अर्चना करने के बाद अपना पदभार ग्रहण किया।

वहीं अपने संबोधन के दौरान सरपंच कालूराम सीरवी ने ग्राम विकास के लिए हर समय तत्पर रहने तथा गांव में चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता रखने के साथ ही सरकार की योजना का ग्रामीणों को भरपूर लाभ दिलाने की बात कही।