भगोड़ा सरपंच ने 251 वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट

Bhagoda Sarpanch Bhanwar singh

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन अतर्गत ग्राम पंचायत भगोड़ा कार्यालय में सरपंच भंवर सिंह द्वारा यातायात सुरक्षा के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। बता दें कि सरंपच भंवर सिंह, व्रताअधिकारी हेमंत सोजत तथा सिरियारी थाना अधिकारी गिरवर सिंह द्वारा लगभग 251 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित करते हुए वाहन चलाने के दौरान यातायात सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

सरपंच, भंवर सिंह ने बताया कि पहले भी पाली जिले में सबसे बड़ी नशा मुक्ति रैली का आयोजन तथा जिझौर में भी 251 हेलमेट वितरण का आयोजन किया जा चुका है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है।