तीन लाख की चोरी का खुलासा, बालाघाट कोतवाली पुलिस को सफलता

Balaghat Kotwali

बालाघाट। कोतवाली पुलिस ने तीन लाख रूपयों की चोरी का खुलासा किया है। बता दें कि पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है जिनके द्वारा अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी की जाती थी।

दरअसल पकड़े गए चोरों ने बालाघाट कोतवाली अंतर्गत भटेरा में एक सूने घर में घुसकर जेवरात सहित नगदी रूपए और नए कपड़ों की चोरी की थी जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रूपए आंकी गई। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करते हुए चोरी हुए आभूषण तथा नगदी रूपए बरामद किए गए।