Gyaraspur vidisha

खबर का असर, 500 रू मांगने पर ग्यारसपुर की नर्स निलंबित

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के ग्यारसपुर में कैमरा24 की खबर का असर हुआ है। बता दें कि विगत 10 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर की एक नर्स पर गर्भवती महिला की डिलेवरी होने के बाद पति से 500 रूपए मांगने का आरोप लगा था जिसकी खबर कैमरा24 द्वारा प्राथमिकता से चलाते हुए आरोप लगाने वाले पति तथा महिला बीएमओ नत्थी अहिरबार का पक्ष रखवाया गया था।

वहीं खबर चलने के बाद अब ग्यारसपुर में पदस्थ नर्स कंचन दीवान को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि निलंबन का आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।

 

Back To Top