शिवपुरी पहुंचे मिर्ची बाबा, बोले 20 हजार साधुओं को लेकर सड़क पर उतरूंगा

Mirchi Baba

शिवपुरी। जिले के दौरे पर पहुंचे मिर्ची बाबा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बयान दिया है बता दें विगत दिनों सिंधिया द्वारा सड़क पर उतरने का बायान दिया गया था जिस सुर में मिर्ची बाबा ने भी बयान दिया है। शिवपुरी सर्किट हाउस में आयोतिज हुई पत्रकारवार्ता के दौरान मिर्ची बाबा ने बताया कि 20 हजार साधुओं को लेकर कांग्रेस का प्रचार किया था लेकिन यदि सरकार अपने वचनों से भटकी तो 20 हजार साधुओं को लेकर सबसे पहले सड़क पर उतरा जाएगा।