Oil Tanker accident

पाली जिले में डीजल से भरा टैंकर टकराया, चालक सहित कंडक्टर जिंदा जले

पाली। जिले में डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया जिसके कारण वाहन में सवार ड्रायवार सहित क्लीनर की मृत्यु होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह टैंकर जयपुर से पाली की ओ जा रहा था। बता दें कि पाली जिले के झाला चैकी के पास की यह दुर्घटना है जहां डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर बर थाना पुलिस सहित दमकल पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Back To Top