घेनड़ी में नदी के पास अवैध अतिक्रमण, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

Ghenri river of Pali

पाली। जिले के पिलोवनी अंतर्गत ग्राम घेनड़ी की नदी के पास बीते लगभग 10 वर्षों से जमे अतिक्रमण हटाने और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रशासन नाकामियाब साबित हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सुमेरी नदी के आस पास दर्जनो भूमाफियो ने अतिक्रण कर रखा है जिसे हटाने के लिए ग्रामिणो द्वारा समय समय पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में तालीम किए गए नोटिस के बावजूद भी मौके से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाये गए हैं। जबकि आरआई सहित पटवारी की मिलीभगत होने का आरोप लगाया गया।