दूसरी महिला के साथ दिखा पति, पत्नी ने कर दी पिटाई

live pital video

फर्रूखाबाद। पति को दूसरी महिला के साथ कमरे में देखे जाने के बाद पत्नी ने जमकर हंगामा कर पति और प्रेमिका की जमकर चप्पल से पिटाई कर दी, जिसके बाद अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के नया गनीपुर गांव का बताया जा रहा है जहां पति को किसी दूसरी महिला के साथ देखने पर पत्नी द्वारा दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई।

बताया जा रहा है कि गांव बरतल निवासी व्यक्ति रात के समय अक्सर महिला से मिलने घर आता था जिसके भनक लगने पर युवक की पत्नी और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया, जबकि पत्नी ने अपने पति और दूसरी महिला की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि हंगाते की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में लिया।