उमरिया में पकड़ाया कौशाम्बी का ट्रक, लगभग 20 भैंस भरी पाई गईं

Umaria Kotwali

उमरिया। जिले की कोतवाली पुलिस ने भैसों से भरे ट्रक को जब्त किया है। बता दें कि रॉयल राजपूत संगठन तथा पुलिस ने मिलकर एक ट्रक को रोका जिसमें लगभग 20 भैंस भरी पाई गईं। वहीं ट्रक चालक शम्शेर अली ने बताया कि कौशाम्बी का यह ट्रक है जिसमें भरे मवेशियों को बुढ़ार से खरीदकर राजापुर बाजार ले जाया जा रहा था।

वहीं इस मामले में थाना कोतवाली एसआई ने बताया कि उत्तर प्रदेश का यह वाहन है जिसमें 20 नग भैंस पाई गई जबकि चालक द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिखाने पर ट्रक को जब्त किया गया।