gyanvati singh

उमरिया जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

उमरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष तथा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ज्ञानवती सिंह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बीते दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश में सिंधिया समर्थकों द्वारा इस्तीफे का दौर जारी है। कांग्रेस नेत्री ज्ञानवती सिंह ने कांग्रेस के आलाकमान सोनिया गांधी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपना त्याग पत्र लिखा है। हालांकि इस्तीफे के बाद ज्ञानवती सिंह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है जबकि ज्ञानवती सिंह के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेता ने अभी इसे काल्पनिक प्रश्न बताया।

Back To Top