भोपाल। नगर के एक पत्रकार को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। भोपाल सीएमएचओ ने बताया कि विगत दिनों कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाई गई एक युवती के पिता को भी अब कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार के.के. सक्सेना को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आये प्रत्येक व्यक्ति को 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने जबकि 6 से 7 दिनों में सर्दी, खासी, बुखार आने पर तत्काल ही स्वास्थ्य टीम को जानकारी देने की अपील की गई।
बता दें कि स्वास्थ्य टीम द्वारा युवति के संपर्क में आए 10 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से एक पाॅजिटिव पाया गया जिनका अब इलाज एम्स हॉस्पिटल में जारी है।
https://youtu.be/u-QS9Up3lKw
