सतना। नवरात्रि के सातवे दिन सतना जिले के प्रसिद्ध मैहर धाम में माँ शारदा का भव्य श्रिंगार विधि विधान से किया गया। बता दें कि मां शारदा का माँ कालरात्रि के रूप में भव्य सिंगार किए जाने के बाद महाआरती की गई, जबकि देश में आई कोरोना की विपदा से भारत को जल्द बाहर निकालने की प्रार्थना की गई।
प्रधान पुजारी पवन पांडेय ने बताया कि इस नवरात्रि मेले में भक्तो की कमी काफी खल रही है, जबकि शोशियल मीडिया के माध्यम से ही लोगों को मां शारदा की आरती तथा फोटो शेयर किए जा रहे है। दरअसल करोना बायरस के चलते आम भक्तो को मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित है, जिसके चलते मंदिर में सिर्फ पुजारी और पांच कर्मचारी ही मौजूद हैं।
