समाजसेवियों ने घेनड़ी-पिलावनी में बांटे भोजन पैकेट और मासक

Pilowani Village pali

पाली। जिले के ग्राम घेनड़ी तथा पिलावनी में लाॅकडाउन के दौरान असहाय लोगों की मदद के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए घेनड़ी तथा पिलावनी में लाॅकडाउन के नियमों का लोग पालन कर रहे हैं लेकिन मजदूरी कर अपना घर चलाने वाले लोगों को मुस्बतों का सामना करना पड़ रहा है।

पिलावनी में खिवाड़ा थाना अधिकारी मनोज सांमरिया तथा पूर्व सरपंच थानाराम सिरवी द्वारा असहाय लोगों को भोजन पैकेट का वितरण के साथ ही मास्क बांटे गए। इस समाजसेवा में पटवारी प्यारेलाल, एएनएम संतोष साखला, राजू चैधरी, देवाराम चैधरी, छतरभुज सिंह राजपुरोहित तथा हुकम सिंह का विशेष योगदान रहा।