गौरी यादव गैंग का सदस्य गिरफ्तार, एमपी यूपी से है डेढ़ लाख का इनाम

Gauri Yadav Gang

सतना। जिले की पुलिस ने डकैत गिरोह के एक इनामी सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल थाना मझगवां पुलिस द्वारा डेढ लाख रूपयें के ईनामी गौरी यादव गैंग के हार्डकोर मेम्बर रामजी यादव को हथियार सहित गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी सतना एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

  • मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश से है इनामी गैंग
  • सतना जिले की मझगवां पुलिस को मिली सफलता
  • गैंग सदस्य को हथियार सहित गिरफ्तार किया
  • ग्राम जिल्लहा क्षेत्र से की गई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक गौरी यादव गैंग के लिए बंदूक एवं दैनिक उपयोग सामग्री ले जा रहे गिरोह सदस्य को ग्राम जिल्लहा क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंद कर गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से बंदूक जब्त की गई है।