विदिशा के कुरवाई में मनाया गया दशहरा पर्व
विदिशा। जिले के कुरवाई में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि दशहरा के अवसर पर नगर की कई जगहों पर लगाए गईं दुर्गा झांकियों का विसर्जन हुआ जिसके बाद रात के समय बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया गया।
- व्यवस्थित रूप में हुआ दुर्गा विसर्जन एवं रावण दहन
- रावण दहन के दौरान विधायक रहे मौजूद
- कुंड में व्यवस्थित रूप से किया गया दुर्गा विसर्जन
दशहरा उत्सव एवं दुर्गा विसर्जन का समापन पुलिस प्रशासन की निगरानी में हुआ। बता दें कि कुरवाई नगर परिषद द्वारा एक दिन पहले से ही दुर्गा विसर्जन के लिए कुंड निर्माण एवं रावण दहन के लिए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं थी।