vidisha lockdown

विदिशा लाॅकडाउन, रायपुरा के 70 परिवारों को बांटा दूध और ब्रेड

विदिशा। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारी मनोज शर्मा द्वारा निरंतर लाॅकडाउन के समय गरीब तथा असहाय लोगों की राशन भोजन सामग्री वितरित करते हुए मदद की जा रही है। रायपुरा केंद्र पहुंचे मनोज शर्मा सहित समाजसेवी मनोज कौशल ने लगभग 70 परिवारों को दूध और ब्रेड के पैकेट वितरित किये। जानकारी दी गई कि असहाय परिवारों की सूची होने के कारण वितरण में आसानी हुई, जबकि इस संकट की घड़ी में हर दम लोगों के लिए तत्पर रहने की बात कही गई।

Back To Top