Ghenri Anganwadi

कोरोना से बचाव, घेनड़ी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सर्वे

घेनड़ी। पाली जिले के घेनड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया गया। जानकारी के मुताबिक आंगनवाड़ी केंद्र 1 की कार्यकर्ता शांति देवी, आशा सहयोगी जसोदा देवी ने घर घर जाकर परिवार सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे लोग सुरक्षित रह सकें। वहीं लोगों को स्वच्छता अपनाने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए तरीके भी बताए गए।

वहीं दूसरी ओर ग्राम विकास अधिकारी तथा पटवारी द्वारा लोगों को लाॅकडाउन के निमयों का पालन करने की अपील की जा रही है। बता दें कि मुख्य जगहों पर पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Back To Top