दतिया लाॅकडान, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने किया भ्रमण

Datia SP Aman Singh

दतिया। लाॅकडाउन के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने अपने पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण किया। बता दें कि पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से शहर के क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने भ्रमण के दौरान लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील की जबकि नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई भी की गई। दतिया एसपी, अमन सिंह राठोड़ ने बताया कि 99 प्रतिशत लोग नियमों का पालन कर रहे है लेकिन ठील बरतने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।