पीथमपुर के मजदूरों को भोजन बांट रहा मजदूर

Pithampur News

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में जहाँ कई सामाजिक संस्था व नगर पालिका का अमला हजारों लोगों को रोजाना भोजन उपलब्ध करवा रही है तो वहीं एक मजदूर ग्रुप भी है जो हर दिन लगभग 100 से अधिक लोगों का पेट भर रहे हैं। छबि लाल गिरी नामक व्यक्ति एक आटोमोबाइल कम्पनी में मजदूरी करते हें जिन्होने लॉकडाउन के दौरान अन्य मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पहल शुरू की है। बता दें कि हर दिन लगभग 150 लोगों का भोजन तैयार कर वाहन के माध्यम से बस्ती के जरूरत मंदों को बांटा जाता है, जो कार्य निरंतर जारी है।