देखते ही देखते जल गई 70 क्विंटल गेहूं की फसल, सतना के सिंहपुर में हुआ हादसा

wheat crop burnt

सतना। जिले के सिंहपुर में बिजली के शार्ट सर्किट से खलिहान में रखी लगभग 70 क्विंटल गेहूं की फसल देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। दरअसल सतना जिले के नागौद अंतर्गत सिंहपुर डढ़िया ग्राम में यह हादसा हुआ जहां बुली आदिवासी नामक किसान ने फसल कटाई के बाद खलिहान में रखा था जहां अचानक लगी आग से पूरी फसल खाक हो चुकी है। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है वहीं दोपहर का समय होने के कारण आग और तेजी से फैली और पूरी फसल चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ है। हालांकि सरपंच द्वारा क्षेत्रीय तहसीलदार को सूचना दी गई जिसके बाद अधिकारी ने सर्वे कराकर किसान परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया।