तस्करों का पीछा कर रही पुलिस को मारी टक्कर, एक की मौत

hatta police damoh

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में शराब तस्करों का पीछा करते पुलिस कर्मियों की बाइक टकराने पर एक व्यक्ति की मौत जबकि एक पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दरअसल मामला दमोह जिले के फतेहपुर का है जहां नीमी गांव के पास अवैध शराब परिहवन की सूचना पर बाइक सवारों का पीछा कर रहे पुलिसकर्मी की बाइक आपस मे टकराने पर हादसे में ग्राम रक्षा समिति सदस्य जितेंद्र उर्फ नितिन मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुलिस आरक्षक नवल सिंह घायल हुए हैं।

https://youtu.be/Ordn0Vlxw_I

दरअसल फतेहपुर चैकी पुलिस को दो बाइक सवार लॉकडाउन में अवैध शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिसकर्मी और ग्राम रक्षा समिति सदस्य बाइक से आरोपियों का पीछा करने निकले लेकिन इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें ग्राम रक्षा समिति सदस्य की इलाज के दौरान हटा सिविल अस्पताल में मौत हो गई है जबकि घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी हटा सरिता उपाध्याय सिविल अस्पताल पहुंची। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।