पालघर मॉब लिंचिंग, 30 दिन की भूख हड़ताल, दीपक पांडे ने सरकार को दी चेतावनी

विदिशा। पालघर महाराष्ट्र में हुई साधु-संतों की निर्मम हत्या के विरोंध में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के विदिशा से दीपक पांडे द्वारा 30 दिनों की भूख हड़ताल की जा रही है। बता दें कि लाॅकडाउन के चलते दीपक पांडे यह भूख हड़ताल अपने घर से ही कर रहे है जिसे 24 अप्रैल को शुरू किया गया था।

सत्याग्रह संघ से दीपक पांडे ने बताया कि इस 30 दिन भूख हड़ताल की जानकारी शोशियल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुयमंत्री सहित भारत के प्रधानामंत्री को भी दी जा रही है। हालांकि पालघर महाराष्ट्र में हुए कृत्या के विरोध में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर यह भूखहड़ताल निरंतर जारी है।

You May Also Like

More From Author