मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष अभिलाष खाण्डेकर पहुंचे विदिशा, कनारा ग्राउंड का किया इंस्पेक्शन

Madhya Pradesh Cricket Association President Abhilash Khandekar reached Vidisha

विदिशा । मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष अभिलाष खाण्डेकर (Abhilash Khandekar) ने कनारा क्रिकेट क्लब पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की. जिला क्रिकेट संघ सचिव संदीप डोंगर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष को क्लब की ओर से बीते समय में किए गए आयोजनों की जानकारी देते हुए स्टेट से लेकर नेशनल लेवल तक पहुंचे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी, जिसको उन्होने काफी सराहा. वहीं अध्यक्ष नग खिलाड़ियों को भी कई महत्वपूर्ण टिप्स देर उनका हौसलाफ्जाई किया. एसोसिएशन अध्यक्ष ने आने वाले समय में ​कनारा ग्राउंड पर कई बड़े मैच आयोजित कराने का भी भरोसा दिया.