Jabalpur medical college

कोरोना से ठीक हुआ आरोपी जावेद, जबलपुर से भोपाल जेल शिफ्ट

जबलपुर। मेडिकल काॅलेज में इंदौर के पत्थरबाज और एनएसए के आरोपी जावेद को कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद अब भोपाल की सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि बीते 11 अप्रैल को आरोपी जावेद की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने पर जबलपुर के मेडिकल अस्पताल लाया गया था। बता दें कि आरोपी जावेद पर इंदौर में डाॅक्टर्स पर पत्थरबाजी करने का आरोप है जिसके चलते उस पर जिला बदर की कार्रवाई भी की गई थी। वहीं 10 अप्रैल को आरोपी को जबलपुर लाया गया जहां कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पताल में उपचार के लिए आइसोलेट किया गया था।

आपको बता दे इलाज के दौरान जावेद 19 अप्रैल को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल से फरार हो गया था, जिसके बाद नरसिंहपुर की सीमा पर आरोपी को गिरफ्तार कर वापस जबलपुर मेडिकल काॅलेज लाया गया था। हालांकि कोरोना के संक्रमण से दूर होने पर अब आरोपी जावेद को जबलपुर सेंट्रल जेल से भोपाल जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

Back To Top