खजुराहो। छतरपुर जिले के एक गांव में किसान पर तेंदुए द्वारा हमला कर घायल किया गया है, जिसके कारण किसान के सिर और हाथ पर घाव के निशान देखे गए। दरअसल घटना छतरपुर जिले के खजुराहो अंतर्गत ग्राम बेनीगंज की बताई जा रही है जहां सुबह लगभग 5 बजे किसान अलमा अहिरवार पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि किसान अलमा अपनी पिपरमेंट की खेती के पास काम कर रहा था तभी भूसे के ढेर की तरफ से आए तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। वहीं किसान पर हमले के बाद सिर और हाथ पर घाव के निशान देखे गए जबकि मामले की सूचना मिलते पर वन विभाग ने खजुराहो थाना में रिपोर्ट की जिसके बाद घायल का खजुराहो अस्पताल में उचार कराया गया।
