छतरपुर के हनुमान टोरिया से जमकर हुई पतंगबाजी

Patang Bazi

छतरपुर। नगर के प्राचीन मंदिर हनुमान टोरिया मंदिर परिसर से मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के लोगों द्वारा जमकर पतंगबाजी की गई। बता दें कि हनुमान टोरिया सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति पर भंडारा तथा मेला का आयोजन भी किया गया जबकि हनुमान टोरिया सेवा समिति से गिरजा पाटकर द्वारा बच्चों को पतंगे भी बांटी गईं। जानकारी के मुताबिक दर्शन करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद तथा मिठाई वितरित की गई।

खास तौर पर समिति द्वारा पतंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह भी शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक पतंग काटने वाले पतंगबाज को पुरस्कृत किया गया।