बुधनी से 106 मजदूर उत्तर प्रदेश रवाना

Budhni Lockdown

बुधनी। सीहोर जिले के बुधनी में पिछले कई दिनों से फसे मजदूरों को उत्तर प्रदेश रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पहले 21 दिन ओर फिर दूसरे 19 दिन के लॉक डाउन के बाद आखिरकर बुधनी के ट्राइडेंट कंपनी में ठेकेदारों के पास काम करने बाले अधिकांश मजदुरों को 3 बसों के माध्यम से उत्तरप्रदेश प्रदेश रवाना कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के 70 तथा झांसी के 36 मजदुरों को मध्य प्रदेश के बुधनी से रवाना किया गया। वहीं इस दौरान रवाना होने से पहले मजदूरों द्वारा कम्पनी की ओर से वेतन नहीं मिलने की भी शिकायत की गई। वहीं रवाना होने से पूर्व सभी मजदूरों का मेडिकल चेकआप किया गया जबकि सभी बस को सैनिटाइज कर रवाना किया गया।