बुधनी पहुंचे शिवराज सिंह, छात्र की मौत पर बोले दोषी को नहीं छोड़ेंगे

Shivraj Singh Budhni

बुधनी। सीहोर जिले के बुधनी छात्रवास के छात्र की बीते दिनों हुई संग्द्धि परिस्थियोंमें मौत  के बाद अब बुदनी विधायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सांसद रमाकांत भार्गव छात्रावास पहुंचकर निरीक्षण कर बच्चों से बात की। वहीं इस दौरान मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह बोले कि भाजपा सरकार ने बड़े बड़े छात्रवास बनवाए लेकिन अब कांग्रेस शासनकाल में सभी व्यवस्थाएं अव्यवस्था में परिवर्तन हो गई हैं। शिवराज बोले कि अगर बच्चा कमरे में नहीं था तो जिम्मेदारों को उसे ढूंढना था, हालांकि शिवराज सिंह ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए वर्तमान सरकार को बच्चे के परिवार की मदद् करने करने की बात कही।

DOWNLOAD