500 बेड का होगा विदिशा का नया जिला चिकित्सालय

CM Kamalnath

विदिशा। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ विदिशा के दौरे पर रहे। जहां सीएम कमलनाथ ने 143.9 करोड़ रूपयों की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय भवन समेत 177.38 करोड़ रूपयों की लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। वहीं इन सभी के पश्चात खेल स्टेडियम में आयोजित हुई जनसभा को उपस्थित अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया।

  • 500 बेड का होगा विदिशा का नया जिला चिकित्सालय
  • स्व. माधवराव सिंधिया के नाम पर होगा जिला चिकित्सालय
  • सीएम कमलनाथ ने किया जिला चिकित्सायल भवन का लोकार्पण

विदिशा विधायक ने कहा कि 18 नवम्बर को सीएम कमलनाथ का जन्मदिन है जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज रक्तदान भी किया। वहीं विधायक द्वारा अपने संबोधन के दौरान मांग पत्र के तहत विदिशा के लिए की गई मांगों को पढ़कर सीएम कमलनाथ के समक्ष रखा।

सीएम कमलनाथ ने अपने संबोधन के दौरान जनता को नये अस्पताल के लिए बधाई दी तथा विदिशा के नये हाॅस्पिटल का नाम स्व माधवराव सिंधिया के नाम पर होने की घोषणा करते हुए होगा 350 बेड की जगह 500 बेड का अस्पताल होने की घोषणा भी की।