jabalpur BJP MLA sushil indu tiwari

जबलपुर में BJP विधायक को जान से मारने की धमकी मिली, कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन

जबलपुर। पनागर विधानसभा के भाजपा विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। जहा प्रशासन में हड़कम की स्थिति निर्मित है तो वही अब कांग्रेस के उत्तर विधायक विनय सक्सेना ने भी इस गंभीर मुद्दे को लेकर चिंता जताते हुए जिला कलेक्टर भरत यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर धमकी देने वालों को जल्द से जल्द गिरिफ्तार करने की मांग की है।

जबलपुर उत्तर कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने बताया कि भाजपा विधायक सुशील तिवारी उनके ही विधानसभा क्षेत्र की नागरिक और साथी विधायक है जिनको कोरोना संकट काल मे अज्ञात नंबर से काॅल कर जान से मारने की धमकी देना बड़ा गंभीर मामला है। हालांकि अज्ञात आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तर करने की मांग की गई।

Back To Top