जबलपुर में अमित शाह; आदिवासी सम्मेलन और उज्ज्वल योजना -2 का करेंगे शुभारंभ

Amit shah jabalpur

जबलपुर, 17 सितंबर – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) जबलपुर में तकरीबन 8 घंटे से भी ज्यादा का समय बिताएंगे. 18 सितंबर को प्रदेश स्तरीय आदिवासी सम्मेलन (adivasi sammelan) जबलपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें अमित शाह शामिल होंगे. गृह मंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उज्ज्वल योजना -2 (Ujjwala Yojana 2) का शुभारंभ भी करेंगे. प्रोटोकाॅल के मुताबिक कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री शाह नर्मदा आरती में शामिल होंगे. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर करीब 3 हजार 500 जबान और 83 पुलिस अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है जबकि सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिये भी नज़र रखी जाएगी.