Pithampur Vishal Mega Mart

पीथमपुर में विशाल मेगा मार्ट हुआ सील

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर स्थित विशाल मेगा मार्ट पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई है। बता दें कि पीथमपुर के महू नीमच हाइवे पर स्थित विशाल मेगा मार्ट को नगर पालिका सीएमओ ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सील किया है। जानकारी के मुताबिक टीम द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर कोई परमिशन नहीं बताई गई जबकि मौके पर ग्राहकों को नियम पालन भी नहीं कराए जाने पर नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विशाल विशाल मेगा मार्ट को एसडीएम के आदेश के बाद सील किया गया।

Back To Top