बुधनी में फसे झारखंड के 150 मजदूर, रेलवे लाइन का कर रहे थे काम

budhni railway line workers

बुधनी। सीहोर जिले के बुधनी में होशंगाबाद भोपाल रेलवे की तीसरी लाइन पर काम कर रहे लगभग 150 मजदूर वापिस झारखंड जाने के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं। दरअसल पिछले 8 महीने से देवाशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी महाराष्ट्र के माध्यम से बुधनी के तालपुरा में रहकर होशंगाबाद से भोपाल तक के लिए डाली जा रही तीसरी लाइन के लिए काम कर रहे थे लेकिन लाॅकडाउन के दौरान काम बंद होने पर अब मजदूर अपने घर वापस जाने के लिए परेशान हैं।

प्रशासन और सरकार से मदद नहीं मिलने पर सभी ने 3 दिन पहले पैदल ही झारखंड के लिए कूच कर दिया लेकिन रायसेन की सीमा पर रोके जाने के बाद वापस बुधनी भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर बुधनी एसडीएम, केके रावत ने बताया कि झारखंड बिहार जाना अभी संभव नहीं है लेकिन बस के माध्यम से जाने की व्यवस्था कराए जाने का प्रयास रहेगा।